लाइव न्यूज़ :

नियमों का उल्लंघन करने पर मुम्बई के तीन बारातघरों पर प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: February 27, 2021 16:16 IST

Open in App

मुम्बई, 27 फरवरी मुम्बई पुलिस ने नगर निकाय की शिकायत पर तीन बारातघरों के खिलाफ 50 की निर्धारित सीमा से अधिक अतिथियों को अनुमति देने को लेकर मामला दर्ज किया है।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि कलीना के सीएसटी रोड पर इन बारातघरों में शुक्रवार को कम से कम 200-200 अतिथि पहुंचे थे। उनके अनुसार, कई अतिथियों ने मास्क नहीं लगा रखे थे और सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं किया गया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ शुक्रवार रात को निरीक्षण पर गये बीएमसी (बृहन्मुम्बई महानगरपालिका) के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इन तीन बारातघरों में नियमों का उल्लंघन पाया। ’’

उन्होंने बताया कि इन बारातघरों के विरूद्ध वकोला थाने में कोविड-19 नियमों के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया गया।

मुम्बई में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शहर में शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या 3,23,879 तक पहुंच गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 5th T20I: भारत ने 3-1 से जीती T20I सीरीज़, आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने झटके 4 विकेट

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच