लाइव न्यूज़ :

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के 11 साल पुराने मामले में प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: December 20, 2021 17:27 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 20 दिसंबर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने के करीब 11 साल पुराने मामले में अदालत के आदेश पर गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-39 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली युवती ने बीती रात प्राथमिकी दर्ज कराई कि वर्ष 2010 में एक निजी कंपनी में काम करने के दौरान उसकी रवि प्रकाश नामक युवक से दोस्ती हुई। एक दिन युवक ने उसे घर बुलाया और उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के मुताबिक प्रकाश ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया। इस बीच वह गर्भवती हो गई। लेकिन आरोपी ने अपनी मां और भाई के साथ मिलकर उसका गर्भपात करवा दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए अदालत में आवेदन किया था। अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर