लाइव न्यूज़ :

दार्जिलिंग की महिलाओं के उत्पीड़न के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: July 22, 2021 00:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई दिल्ली में 30 वर्षीय एक महिला और उसकी सहेलियों का यहां कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर उत्पीड़न करने के सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के हौज खास इलाके में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को हुई, जब पीड़िता अपनी तीन सहेलियों के साथ एक बार के बाहर कैब का इंतजार कर रही थी। वे सभी पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की रहने वाली हैं।

सफदरजंग एन्क्लेव थाने में बुधवार को दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक तीन से चार लोगों ने उनके बारे में भद्दी टिप्पणियां की।

पुलिस ने बताया कि नाराज महिलाओं ने उनका वीडियो बनाया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) इंगित प्रताप सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया, जिसके बाद दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने पुलिस को नोटिस जारी कर प्राथमिकी दर्ज करने को कहा था।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?