लाइव न्यूज़ :

‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की टिकटों में छेड़छाड़ करने को लेकर यात्रा एजेंसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: July 17, 2021 15:12 IST

Open in App

केवडिया (गुजरात), 17 जुलाई पुलिस ने गुजरात के नर्मदा जिले में केवडिया में स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ देखने आए 23 पर्यटकों से अधिक पैसा वसूलने के वास्ते उनके प्रवेश टिकटों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के लिए सूरत स्थित यात्रा एजेंसी के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह धोखाधड़ी शुक्रवार को सामने आयी जब सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के प्रवेश द्वारा पर तैनात कर्मियों ने पर्यटकों की टिकटों की विस्तार से जांच की।

केवडिया पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि यात्रा एजेंसी ने प्रत्येक टिकट पर 50 रुपये तक की अधिक कीमत छापकर 19 पर्यटकों की टिकटों में छेड़छाड़ की। इसी तरह चार बच्चों की टिकटों पर 20 रुपये तक कीमत बढ़ायी गयी।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर्यटन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा पाया गया कि माय वैल्यू ट्रिप यात्रा एजेंसी ने कथित तौर पर यह किया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने एजेंसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है जिसके आधार पर शुक्रवार रात को केवडिया पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया