लाइव न्यूज़ :

उप्र में वन भूमि पर कब्जा करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: November 20, 2020 17:11 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), 20 नवम्बर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में अवैध रूप से वन भूमि पर कथित तौर पर कब्जा करने के लिए एक सूफी संत को समर्पित एक दरगाह से जुड़े तीन लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिवंगत सूफी संत खुशहाल मियां की पत्नी और दो अन्य के खिलाफ बृहस्पतिवार को भोपा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।

बिहारीगढ़ गांव में धार्मिक परिसर एक आरक्षित वन क्षेत्र में बनाया गया है और इसे वन विभाग द्वारा अवैध घोषित किया गया था।

मस्जिद और सूफी संत को समर्पित एक दरगाह के अलावा उनके परिवार का आवास भी है।

अधिकारियों ने बताया कि भूमि को पट्टे पर दिया गया था, जिसकी अवधि 2016 में समाप्त हो गई थी। वन विभाग ने तब परिसर में रहने वाले परिवार को एक नोटिस जारी कर उन्हें परिसर खाली करने को कहा था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।

इस महीने की शुरूआत में, प्रशासन ने मस्जिद और दरगाह के आसपास की अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया था।

प्राथमिकी के अनुसार, दरगाह से जुड़े लोगों ने वन भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट