लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: December 30, 2021 21:53 IST

Open in App

समस्तीपुर (बिहार), 30 दिसंबर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के खिलाफ बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान दायर हलफनामे में कथित रूप से संपत्ति का विवरण छिपाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

रोसडा थाना प्रभारी सीताराम प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि हसनपुर विधानसभा के तत्कालीन निर्वाची पदाधिकारी सह रोसडा अनुमंडल पदाधिकारी ब्रजेश कुमार द्वारा दी गयी शिकायत के आधार पर बुधवार को उक्त प्राथमिकी दर्ज की गयी।

पुलिस के अनुसार, संपत्ति का विवरण छिपाने के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 125 ए के तहत तेजप्रताप के खिलाफ रोसडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।

ब्रजेश ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि हसनपुर से राजद विधायक यादव ने गोपालगंज में अपनी संपत्ति का विवरण छुपाया है।

हालांकि बार-बार प्रयासों के बावजूद तेजप्रताप से इस संबंध में प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

उल्लेखनीय है कि बिहार में सत्तारूढ़ जदयू ने इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत की थी जिसके बाद चुनाव आयोग ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा जांच का आदेश दिया। सीबीडीटी ने 2015 और 2020 के चुनावों के लिए दायर हलफनामे के बीच तेजप्रताप की चल और अचल संपत्ति में वृद्धि पाई।

हलफनामे में गलत जानकारी देने पर चुनाव आयोग ने तेजप्रताप को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। राजद नेता से तीन सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन