लाइव न्यूज़ :

व्यक्ति से 18.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: February 13, 2021 12:31 IST

Open in App

ठाणे, 13 फरवरी महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने एक शख्स से 18.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिनमें से चार के ब्रिटिश नागरिक होने का संदेह है।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि प्राथमिकी वर्तक नगर थाने में दर्ज की गई है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र की एक फर्जी कंपनी बनाई और उसकी जानकारी विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर साझा की और लोगों से निवेश करने का आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने ठाणे के रहने वाले और ठेकेदारी करने वाले 49 वर्षीय शिकायतकर्ता को लालच दिया और उन्हें अच्छा लाभ देने का वादा कर उनसे पिछले साल फरवरी में कंपनी में निवेश कराया।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित ने अलग अलग मौकों पर उनके बैंक खातों में पैसा भेजकर निवेश किया। जब पीड़ित को कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है।

पुलिस ने ग्रेस जैकसन, डेविड टॉम, रेलिंस ओवेन, एशले मिशेल, अजय मिश्रा, मनीष जैन, शरीफ पीरू मोहम्मद और अजय शाह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मामले की छानबीन जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां