लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कांग्रेस विधायक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: July 2, 2021 01:03 IST

Open in App

हजारीबाग, एक जुलाई झारखंड में बरकागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के खिलाफ कटकमबाग थाने में पुलिस अधिकारियों के कर्तव्य निर्वहन में कथित रूप से बाधा पहुंचाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने बताया कि पुलिस ने 29 जून को थाने में जबरन प्रवेश करने और पुलिसकर्मियों पर आठ ट्रैक्टरों को छोड़ने का दबाव बनाने को लेकर विधायक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी। ये ट्रैक्टर अवैध बालू खनन के खिलाफ चलाये गये अभियान के दौरान जब्त किये गये थे जो थाना परिसर में खड़े हैं।

राज्य में कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुवाई वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का घटक है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रसाद के अलावा आठ ट्रैक्टरों के मालिकों एवं 17 अन्य के विरुद्ध भी थाने में अशांति फैलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग