लाइव न्यूज़ :

आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह के खिलाफ बीजेपी नेता ने इस मामले को लेकर करवाई FIR दर्ज

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 30, 2019 14:38 IST

अब्दुल्लाह आजम खान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता आकाश सक्सेना ने रामपुर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के बेटे और उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायक अब्दुल्लाह आजम खान के खिलाफ मंगलवार (30 जुलाई) को प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करवाई है।यह एफआईआर फर्जी दस्तावेजों की मदद से पासपोर्ट बनवाने को लेकर दर्ज की गई है।

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के बेटे और उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायक अब्दुल्लाह आजम खान के खिलाफ मंगलवार (30 जुलाई) को प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करवाई है। यह एफआईआर फर्जी दस्तावेजों की मदद से पासपोर्ट बनवाने को लेकर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है इस मामले के बाद विधायक अब्दुल्लाह आजम खान की मुश्किल बढ़ सकती हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, अब्दुल्लाह आजम खान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता आकाश सक्सेना ने रामपुर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 1860 की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही साथ पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 12 (1A) के तहत भी शिकायत दर्ज की गई।

बताया जा रहा है कि अब्दुल्लाह आजम ने अपने पासपोर्ट के लिए जो डोक्यूमेंट्स दिए थे उनमें जन्मतिथि अलग है, जबकि पासपोर्ट पर जिस जन्मतिथि का उल्लेख किया गया है वो अलग है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस मामले को लेकर अब्दुल्लाह आजम या फिर उनके पिता आजम खान की कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

दरअसल, उनके पिता आजम खान भी पिछले कई दिनों से विवादित टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने लोकसभा में गत गुरुवार को पीठासीन सभापति रमा देवी पर एक टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था और बीजेपी सहित तमाम पार्टियों ने उनकी टिप्पणी को लेकर सदन में जमकर हंगामा मचाया था। आखिरकार आजम खान ने आलोचनाओं में घिरने के बाद सोमवार को लोकसभा में माफी मांग ली।

टॅग्स :आज़म खानसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया