लाइव न्यूज़ :

फतेहपुर जिले में दलित लड़की से बलात्कार के मामले में प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: March 9, 2021 13:15 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), नौ मार्च फतेहपुर जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र में एक दलित लड़की से कथित तौर पर बलात्कार के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

फतेहपुर शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्येन्द्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की 17-18 साल की दलित लड़की से बलात्कार करने के आरोप में सलमान नामक युवक के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

उन्होंने कहा की शिकायत में कहा गया है कि दुष्कर्म की घटना रविवार को हुई। सिंह ने बताया कि पीड़िता की उम्र के निर्धारण के लिए चिकित्सकीय जांच का इंतजार किया जा रहा है। इसके लिए पीड़िता को सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

एसएचओ ने बताया कि पिछले साल लड़की की मां ने इस मामले के आरोपी के भाई और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था, जिसमें आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी लड़की की मां ने दो लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर तहरीर दी थी, लेकिन बाद में आरोपी पक्ष से समझौता होने के बाद तहरीर वापस ले ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग