लाइव न्यूज़ :

'तांडव' के निर्माता, निर्देशक और लेखक के खिलाफ लखनऊ में प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: January 18, 2021 11:42 IST

Open in App

लखनऊ, 18 जनवरी वेब सीरीज ‘तांडव’ में धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में इसके निर्माता-निर्देशक, लेखक और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इंडिया ओरिजिनल कंटेंट (अमेजन) की प्रमुख अपर्णा पुरोहित, निर्देशक अली अब्बास जफर, प्रोड्यूसर हिमांशु कृष्ण मेहरा, लेखक गौरव सोलंकी और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हजरतगंज के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 16 जनवरी को रिलीज हुई वेब सीरीज ‘तांडव’ को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जतायी है।

थाने में रविवार रात दर्ज प्राथमिकी में कहा गया कि वेब सीरीज के पहले एपिसोड में हिंदू देवी-देवताओं का गलत चित्रण किया गया है जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसमें अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल भी किया गया है, जिससे लोगों में काफी आक्रोश है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वेब सीरीज के निर्माता-निर्देशक, लेखक समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भी वेब सीरीज 'तांडव' में हिंदू देवी-देवताओं का उपहास उड़ाने संबंधी शिकायतों का संज्ञान लिया है और अमेजन प्राइम वीडियो से इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण मांगा है।

सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया, डिनो मोरिया, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, गौहर खान और कृतिका कामरा अभिनीत ‘तांडव’ का शुक्रवार को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर हुआ।

फिल्मकार अली अब्बास ज़फर ने हिमांशु किशन मेहरा के साथ मिलकर राजनीति पर आधारित इस सीरीज का निर्माण एवं निर्देशन किया है। इसकी कहानी गौरव सोलंकी ने लिखी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह