लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर ‘आपत्तिजनक’ पोस्ट से धार्मिक भावनाएं आहत करने पर दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: June 16, 2021 18:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने सोशल मीडिया पर ‘आपत्तिजनक’ सामग्री पोस्ट कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन इलाके के एक निवासी की शिकायत के बाद मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी। शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्हें सात जून को व्हाट्सएप से तीन धर्मों के गुरुओं के संबंध में ‘आपत्तिजनक’ सामग्री के बारे में पता चला। इसे सबसे पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच कटुता फैलाना और सद्भाव के खिलाफ कार्य करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है