लाइव न्यूज़ :

ईवीएम हैकिंग संबंधी फर्जी खबर को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई: चुनाव आयोग

By भाषा | Updated: March 11, 2021 22:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को हैक किए जाने संबंधी एक ''फर्जी खबर'' को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इंटरनेट पर प्रसारित इस खबर में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएस कृष्णमूर्ति का हवाला दिया गया है।

आयोग ने एक बयान में कहा कि उसके निर्देश पर दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी ने विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इसके मुताबिक, '' इस मामले में जांच शुरू हो चुकी है। ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने चुनाव प्रक्रिया की छवि खराब करने के लिए फर्जी खबर जारी की।''

आयोग ने कहा, उसके संज्ञान में आया कि कुछ सोशल मीडिया मंचों पर ईवीएम हैक करने संबंधी ''एक पुरानी फर्जी खबर'' प्रसारित की जा रही थी।

उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर 2017 की तारीख वाली इस खबर में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएस कृष्णमूर्ति के हवाले से दावा किया गया था कि एक विशेष दल ने ईवीएम हैकिंग के जरिए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। इस गलत सूचना का तत्कालीन चुनाव आयुक्त 2018 में ही स्वयं खंडन कर चुके हैं।

चुनाव आयोग ने कहा कि कुछ शरारती तत्व इसी खबर को दोबारा सोशल मीडिया पर फैला रहे हैं।

कृष्णमूर्ति ने बुधवार को भी ईवीएम हैकिंग संबंधी खबर का खंडन करते हुए बयान जारी किया था और इसे पूरी तरह गलत करार दिया था।

ईसी ने बृहस्पतिवार को जारी अपनी विज्ञप्ति में कृष्णमूर्ति के बयान को भी साझा किया है।

उल्लेखनीय है कि असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में 27 मार्च से विधानसभा चुनाव की शुरुआत होने जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा