लाइव न्यूज़ :

डीएसएसएसबी परीक्षा में जाति आधारित सवाल के मामले पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी

By भाषा | Updated: June 22, 2021 21:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून दिल्ली पुलिस ने दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में कथित रूप से पूछे गये जाति आधारित प्रश्नों के मामले में उच्च न्यायालय के एक आदेश के बाद अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आनंद विहार थाने में मंगलवार को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी। उच्च न्यायालय ने 14 जून को कहा था कि 13 अक्टूबर, 2018 तथा18 अगस्त, 2019 को आयोजित परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों में पूछे गये प्रश्न ‘‘नि:संदेह सार्वजनिक रूप से अनुसूचित जाति/जनजाति के सदस्यों का मकसदपूर्ण अपमानित करने या उन्हें धमकाने के श्रेणी में आते हैं।’’

अदालत ने कहा कि क्या डीएसएसएसबी सेट किये गये प्रश्नपत्रों के प्रश्नों के मजमून से वाकिफ था या नहीं, यह एक ऐसा मामला है जो जांच के बाद ही तय हो सकता है। उसने डीएसएसएसबी की उस याचिका को खारिज कर दी थी जिसमें उसने (बोर्ड ने) वकील सत्यप्रकाश गौतम की शिकायत पर अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के निचली अदालत आदेश को चुनौती दी थी।

सत्यप्रकाश गौतम ने बोर्ड के अध्यक्ष एवं परीक्षा समिति के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन दिया था जिसके आद निचली अदालत ने निर्देश जारी किया था। आवेदक ने दावा किया था कि 13 अक्टूबर, 2018 को परीक्षा में जाति आधारित सवाल पूछा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह