लाइव न्यूज़ :

मंदिर में कथित गाली-गलौच का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा सांसद के खिलाफ FIR, पुजारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते आए थे नजर

By अभिषेक पारीक | Updated: August 1, 2021 21:26 IST

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित जागेश्वर धाम परिसर में भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप द्वारा कथित गाली-गलौज के मामले में रविवार को मंदिर प्रबंधन ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप द्वारा कथित गाली-गलौज के मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वीडियो में सांसद जागेश्वर मंदिर के पुजारियों के साथ कथित अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिखाई दे रहे हैं। पूजा समाप्ति के बाद मंदिर प्रबंधन ने सांसद को छह बजे मंदिर बंद होने की जानकारी देकर बाहर जाने के लिए कहा। 

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित जागेश्वर धाम परिसर में भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप द्वारा कथित गाली-गलौज के मामले में रविवार को मंदिर प्रबंधन ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कांग्रेस ने भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले ने तब तूल पकड़ा, जब उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला से सांसद कश्यप का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह जागेश्वर मंदिर के पुजारियों के साथ कथित अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिखाई दे रहे हैं। 

जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट ने बताया कि घटना के बारे में उन्होंने अल्मोड़ा के जिलाधिकारी को अपनी शिकायत दी थी और उनके आदेश पर राजस्व क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। भट्ट ने बताया कि शनिवार शाम सांसद अपने कुछ सहयोगियों के साथ पूजा-अर्चना के लिए जागेश्वर मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद की पूजा समाप्त होने के बाद मंदिर प्रबंधन ने उन्हें मंदिर के शाम छह बजे बंद होने की जानकारी देते हुए उनसे वहां से बाहर जाने का आग्रह किया। आरोप है कि इस बात पर सांसद भड़क गए और उन्होंने गाली-गलौज की। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर सांसद वहां से चले गए। 

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति, पुजारी और अन्य स्थानीय लोगों के अलावा कांग्रेस ने भी सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। धार्मिक स्थल पर कथित तौर पर अपशब्दों के प्रयोग को मंदिर की मर्यादा के विरूद्ध बताते हुए जागेश्वर धाम के स्थानीय लोग क्षेत्रीय विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल के साथ मंदिर परिसर में उपवास पर बैठ गए। 

कुंजवाल ने कहा कि सांसद ने धार्मिक स्थल पर अभद्र भाषा का उपयोग कर उसकी मर्यादा और गरिमा के विपरीत आचरण किया है, जिसके लिए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस बीच, भाजपा की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि वह मामले की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। हांलांकि, उन्होंने साफ किया कि ऐसे पवित्र स्थान पर ऐसे आचरण को जायज नहीं ठहराया जा सकता, चाहे उसे करने वाला कोई भी क्यों न हो।  

टॅग्स :उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया