लाइव न्यूज़ :

भारत के गलत नक्शे के मामले उप्र में ट्विटर के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: June 29, 2021 10:36 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 29 जून उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस ने भारत का गलत नक्शा पेश करने के मामले में ‘ट्विटर इंडिया’ के दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

बजरंग दल के एक पदाधिकारी की शिकायत के आधार पर सोमवार की शाम खुर्जा नगर पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। विश्न मानचित्र में केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर को भारत के नक्शे से बाहर दिखाया गया था, जिसको लेकर सोमवार को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने विरोध व्यक्त किया था। सोमवार की शाम को ट्विटर ने विवादित नक्शा हटा दिया था।

बजरंग दल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयोजक प्रवीण भाटी ने शिकायत में कहा, ‘‘ विश्व के मानचित्र में लद्दाख, जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया गया। यह कोई संयोग की बात नहीं है। इस कदम से मेरे सहित सभी भारतीयों की भावनाएं आहत हुई हैं।’’

‘पीटीआई’ ने जिस प्राथमिकी को देखा, उसमें ‘ट्विटर इंडिया’ के प्रबंधक निदेशक मनीष माहेश्वरी और ‘न्यूज पार्टनरशिप’ प्रमुख अमृता त्रिपाठी का नाम बतौर आरोपी दिया गया है। इनके खिलाफ भादंस की धारा 502(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 74 (गलत उद्देश्य के लिए प्रकाशन) के तहत भी आरोप लगाए गए हैं।

ट्विटर वेबसाइट के ‘करियर सेक्शन’ में 'ट्वीप लाइफ' शीर्षक के तहत दिखाई देने वाले मानचित्र के गलत होने पर सोमवार को लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और सोशल मीडिया मंच के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इससे पहले ट्विटर लेह को चीन का हिस्सा दिखा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव