लाइव न्यूज़ :

गन्ना मूल्य का भुगतान न करने पर चीनी मिल के तीन अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: November 30, 2021 15:57 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी, 30 नवंबर लखीमपुर खीरी जिले के पलिया में स्थित बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल (बीएचएसएम) के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ किसानों के गन्ना भुगतान में विफल रहने के मामले में धोखाधड़ी, विश्वास भंग और साजिश समेत कई सुसंगत धाराओं में पलिया कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रशासन के अनुसार जिन तीन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें बीएचएसएम के अध्याशी प्रदीप सालार, वित्त प्रबंधक मनोज कुमार मिश्र और महाप्रबंधक (गन्ना) सुनील कुमार ढींगरा का नाम शामिल है। सहकारी गन्ना विकास समिति पलिया के सचिव राजेश कुमार सिंह द्वारा की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड विधान की धारा 406 (विश्वास भंग), 420 (धोखाधड़ी), 120 बी (साजिश) और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने मंगलवार को बताया कि चीनी मिल प्रबंधन ने कई बार बैठक, बार-बार चेतावनी, नोटिस के बावजूद पिछले गन्ना पेराई सत्र 2020-21 से संबंधित किसानों का गन्ना बकाया का भुगतान नहीं किया और इसलिए यह कार्रवाई करनी पड़ी।

उन्‍होंने कहा कि चीनी मिल प्रबंधन द्वारा भुगतान न किये जाने से किसानों में भारी आक्रोश है। उन्‍होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा के भीतर गन्ना मूल्य का भुगतान सरकार और प्रशासन की मंशा है और इसका उल्लंघन करने वालों से कड़ाई से निपटा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो