लाइव न्यूज़ :

ओवैसी की मुंबई रैली के आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: December 12, 2021 20:06 IST

Open in App

मुंबई, 12 दिसंबर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की यहां एक दिन पहले आयोजित रैली के आयोजकों पर मुंबई पुलिस ने कोविड-19 नियमों का कथित उल्लंघन करने और सीआरपीसी की धारा-144 की अवज्ञा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि साकीनाका पुलिस थाने में शनिवार देर रात सब्रे आलम और चार अन्य (सभी एआईएमआईएम कार्यकर्ता) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 188 (सरकारी अधिकारी के आदेश का उल्लंघन), 270 (घातक कृत्य से संक्रामक बीमारी के फैलने का खतरा) और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि मुंबई पुलिस ने कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मद्देनजर सप्ताहांत में धारा-144 लगाई है जिसके तहत चार लोगों से अधिक के जमा होने पर रोक है।

मुंबई और अन्य निकायों से पहले चांदीवली में ओवैसी की रैली हुई जिसमें एआईएमआईएम कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे। पार्टी सांसद इम्तियाज जलील के नेतृत्व में मराठवाड़ा के औरंगाबाद से भी लोग इस रैली में शामिल होने आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह