लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने को लेकर मुंबई में संगीत समारोह के आयोजक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: December 13, 2021 19:56 IST

Open in App

मुंबई, 13 दिसंबर पुलिस ने कोविड-19 नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर यहां एक लग्जरी होटल में आयोजित गायक ए पी ढिल्लों के संगीत समारोह के आयोजक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह कदम कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच उठाया गया है।

यह कार्यक्रम उपनगर सांताक्रूज (पूर्व) के एक होटल में रविवार को आयोजित किया गया था। अधिकारी ने बताया कि समारोह के आयोजक सिद्धेश खोडास्कर के खिलाफ रविवार रात को वकोला पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम को इस कार्यक्रम के शुरू होते ही इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और एक पुलिस दल यह जांच करने के लिए होटल पहुंचा कि कोविड-19 नियमों का पालन हो रहा है या नहीं। पुलिस दल ने पाया कि समारोह में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए बनाए गए नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था और परिसर में बहुत भीड़ थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया और भारतीय दंड संहिता की धाराओं 188 (लोक सेवक के विधिवत आदेश की अवज्ञा) और 269 (लापरवाही से किए गए कृत्य के कारण जीवन के लिए खतरनाक बीमारी का संक्रमण फैलने की आशंका) और आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

अधिकारी ने बताया कि यह पता चला है कि आयोजक ने समारोह के लिए मुंबई नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगर पालिका से सभी आवश्यक स्वीकृतियां ली थीं, लेकिन उसने इस प्रकार की सभाओं के लिए तय दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया। मामले में आगे की जांच जारी है।

दक्षिण अफ्रीका में सबसे पहले पाए गए कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के कारण कोविड-19 को लेकर चिंता फिर से बढ़ गई है। महाराष्ट्र में 12 दिसंबर तक इसके 18 मामले पाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट