लाइव न्यूज़ :

पांच वर्षीय छात्र को छत से लटकाने पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, हिरासत में

By भाषा | Updated: October 29, 2021 17:26 IST

Open in App

मिर्जापुर (उप्र) 29 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाने के सद्भावना शिक्षण संस्थान जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक/ प्रधानाध्यापक के खिलाफ कक्षा दो के छात्र को छत से लटकाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार छात्र का कसूर यह था कि वह विद्यालय में बिना किसी अध्यापक को बताए कैंपस से बाहर गोलगप्पे खाने चला गया था और जब छात्र लौटकर आया तो प्रधानाध्यापक ने उसे प्रथम मंजिल की छत से उल्टा लटका दिया।

उन्होंने बताया कि छात्र की पहचान सोनू (पांच) के रूप में हुयी है जिसे, बिना पूछे परिसर से बाहर जाने पर सजा के तौर पर छत से उल्टा लटका कर अमानवीय व्यवहार किया गया।

इस सम्बन्ध में छात्र के पिता रणजीत यादव की तहरीर पर आरोपी प्रबंधक के खिलाफ सुसंगत धाराओं व जुवेनाइल अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मनोज विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग