लाइव न्यूज़ :

ठाणे में इमारत ढहने के मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: February 2, 2021 10:26 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र) दो फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में इमारत ढहने के मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और छह अन्य लोग घायल हुए थे।

भिवंडी के मानकोली जंक्शन के हरिहर कंपाउंड में सोमवार सुबह एक मंजिला इमारत ढह गई थी। इमारत का इस्तेमाल ऑनलाइन सामान बेचने वाली एक कम्पनी के गोदाम के रूप में किया जा रहा था।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने पहले बताया था कि हादसे में 35 वर्षीय एक गार्ड की मौत हो गई और तीन नाबालिग सहित छह लोग घायल हुए हैं।

नारपोली पुलिस ने सोमवार रात चार लोगों के खिलाफ भादंवि की धारा 304, 337,338, 427 और 34 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की।

नारपोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गोदाम के मालिक सुर्यकांत पाटिल, रामचंद्र पाटिल तथा महानंदा पाटिल और इमारत बनाने वाली कम्पनी के एक सदस्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और मामले की जांच जारी है।

ठाणे नगर निकाय के क्षेत्रीय आपदा मोचन नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने सोमवार को बताया था कि 15 साल पुरानी इस इमारत का इस्तेमाल ऑनलाइन सामान बेचने वाली एक निजी कम्पनी के गोदाम के रूप में किया जा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां