लाइव न्यूज़ :

ठाणे में एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: February 14, 2021 11:04 IST

Open in App

ठाणे, 14 फरवरी पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पिछले वर्ष 13 वर्षीय एक लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

जिला ग्रामीण पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष 14 सितंबर को आरोपी कक्षा सात में पढ़ने वाली एक बच्ची को भिवंडी स्थित एक जीर्ण-शीर्ण इमारत में ले गए और वहां उसके साथ उन्होंने कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने बच्ची को घटना के बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताने की चेतावनी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपियों ने बच्ची और उसके पिता के साथ कथित तौर पर मारपीट की, जिसके बाद बच्ची के परिजन पुलिस के पास पहुंचे।

उन्होंने बताया कि बच्ची के परिवार ने एक एनजीओ की मदद से रविवार सुबह गणेशपुरी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं तथा बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह