लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक से जुड़े तमिलनाडु के पूर्व मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: July 25, 2021 22:28 IST

Open in App

चेन्नई, 25 जुलाई अन्नाद्रमुक से जुड़े पूर्व मंत्री एम आर विजयभास्कर के खिलाफ साझेदारी वाली दो कंपनियों के नाम पर संपत्ति अर्जित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय द्वारा यह प्राथमिकी दर्ज गई है।

तमिलनाडु के करूर क्षेत्र से आने वाले अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता विजयभास्कर वर्ष 2016 में सत्ता वापसी के बाद दिवंगत जयललिता की सरकार के कार्यकाल में मंत्री रहे थे। घोषित आय से अधिक की संपत्ति के मामले में जांच का सामना कर रहे पूर्व मंत्री हाल में हुए विधानसभा चुनाव से पहले तक राज्य की अन्नाद्रमुक सरकार में परिवहन मंत्री के पद पर रहे।

विजयभास्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद कुछ दिन पहले सर्तकता अधिकारियों ने उनसे जुड़े परिसरों में तलाशी अभियान चलाया था। हालांकि, प्राथमिकी का विवरण अब सामने आया है।

प्राथमिकी के मुताबिक, वर्ष 2016-2021 के दौरान मंत्री रहे विजयभास्कर ने अपने और अपनी पत्नी के नाम करीब 2.68 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की जोकि उनकी आय के ज्ञात स्त्रोतों से मेल नहीं खाती है।

प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया गया है कि पूर्व मंत्री ने उन दो साझोदारी वाली कंपनियों के नाम पर आठ संपत्तियां अर्जित कीं जिसमें वह और उनकी पत्नी साझेदार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे