लाइव न्यूज़ :

कोविड 19 से संबंधित आदेशों के उल्लंघन को लेकर पूर्व विधायक एवं अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: April 25, 2021 20:39 IST

Open in App

हाजीपुर, 25 अप्रैल बिहार में वैशाली जिले के लालगंज थाना में कोविड-19 से संबंधित आदेशों के उल्लंघन को लेकर पूर्व विधायक विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला एवं उनकी पत्नी सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है ।

लालगंज थाना अध्यक्ष सी बी शुक्ला ने रविवार को बताया कि बढते कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लगाये गये रात्रिकर्फ्यू के उल्लंघन मामले में उक्त प्राथमिकी दर्ज की गयी है जिसमें तीन सौ अन्य अज्ञात लोगों के साथ पूर्व विधायक, उनकी पत्नी तथा अंगरक्षक अमित कुमार सहित कुल पांच लोग नामजद किए गए हैं । आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार खंजाहाचक गांव में दो दिनों पूर्व पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के घर पर उनके भतीजा के उपनयन संस्कार का आयोजन हुआ था । इस मौके पर पूर्व विधायक, उनकी पत्नी अन्नू शुक्ला, मुन्ना शुक्ला के भाई एवं मुजफ्फरपुर नगर निगम के उपमेयर मान मर्दन शुक्ला, भोजपुरी गायिका एवं फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे । आयोजन के दौरान नाच गाने के क्रम में पूर्व विधायक के अंगरक्षक द्वारा कई राउंड हर्ष फायरिंग भी की गयी।

इस आयोजन से संबंधित वीडियो वायरल होने पर पुलिस सक्रिय हुई अब उसके द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बिहार में बढते कारोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर रात्रि नौ बजे से सुबह पांच बजे तक के लिए रात्रिकर्फ्यू लगाया गया है ।

मुन्ना शुकला और उनकी पत्नी पूर्व में लालगंज विधानसभा क्षेत्र से सत्ताधारी जदयू के विधायक रहे हैं और पिछले साल इस सीट से उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लडा था पर हार गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया