लाइव न्यूज़ :

वृंदावन के ‘निधिवन’ में वीडियो बनाने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: November 12, 2021 23:12 IST

Open in App

मथुरा (उप्र), 12 नवम्बर मथुरा जिले के वृन्दावन में ‘निधिवन’ के प्रतिबंधित क्षेत्र का रात में वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने को लेकर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

‘निधिवन’ में तुलसी के अति प्राचीन वृक्ष हैं। इसके बारे में मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी तथा उनकी सखियां आज भी रात में रास लीला के लिए यहां आते हैं। इस क्षेत्र में रात को रुकना प्रतिबंधित है। पुजारियों को भी रात में यहां रुकने की अनुमति नहीं है।

कोतवाली वृंदावन के निरीक्षक विनय मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने वाले व्यक्ति सहित पांच लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक (शहर) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए पुलिस थाने की टीम के अलावा दो और विशेष दलों का गठन किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos