लाइव न्यूज़ :

एनएच-44 पर पक्की दीवार खड़ी करने, बोरवेल की खुदाई करने को लेकर किसानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: March 14, 2021 19:05 IST

Open in App

सोनीपत(हरियाणा), 14 मार्च हरियाणा के सोनीपत जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कथित तौर पर पक्की दीवार खड़ी करने और एक बोरवेल की खुदाई करने को लेकर पुलिस ने किसानों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किये हैं। यह स्थान दिल्ली से लगे सिंघू बार्डर के नजदीक स्थित है, जो केंद्र के नये कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों का एक मुख्य आंदोलन स्थल है।

कुंडली थाना प्रभारी एवं पुलिस निरीक्षक रवि कुमार ने रविवार को फोन पर बताया, ‘‘एनएच-44 पर पक्की दीवार खड़ी करने और एक बोरवेल की खुदाई करने वालों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किये गये हैं।’’

उन्होंने बताया कि ये मामले भारतीय दंड संहिता और राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये हैं। इस सिलसिले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और स्थानीय नगर निकाय अधिकारियों से शिकायतें मिली थीं।

उन्होंने बताया कि पक्की दीवार खड़ी करना और बोरवेल की खुदाई का कार्य अवैध रूप से किया जा रहा।

कुमार ने कहा कि मामला दर्ज होने के बाद ईंट की दीवार खड़ी कर स्थायी ढांचा खड़ा करने और बोरवेल की खुदाई का कार्य रोक दिया गया है।

केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कुछ किसानों ने सिंघू बॉर्डर प्रदर्शन स्थल के पास ईंट की दीवार खड़ी कर पक्का ढांचा निर्मित करने का कार्य शुरू किया था।

हाड़ कंपाने वाले सर्द मौसम और भारी बारिश का सामना करने के बाद अब प्रदर्शनकारी किसान चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से बचने के लिए यह ढांचा तैयार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि हजारों किसान, जिनमें ज्यादातर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हैं, दिल्ली के सिंघू, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर तीन महीने से अधिक समय से डेरा डाले हुए हैं। वे कृषि कानूनों को रद्द करने और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए