लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में बाल सुधार गृह में बच्चों को पीटने पर कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: January 27, 2021 13:41 IST

Open in App

ठाणे, 27 जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कथित तौर पर तीन नाबालिग बच्चों को पीटने के आरोप में बाल सुधार गृह के 56 वर्षीय एक कर्मचारी के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने मंगलवार को बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर नौ और ग्यारह वर्ष के तीन बच्चों को 17 जनवरी को स्टील की स्केल से पीटा क्योंकि वह सुधार गृह के हॉल में खेल रहे थे।

अधिकारी ने कहा कि सुधार गृह के चिकित्सा अधिकारी को बाद में पता चला कि बच्चों को पीटा गया है। इसके बाद पीड़ितों का उपचार किया गया और उल्हासनगर स्थित एक अस्पताल में भेज दिया गया।

सुधार गृह के अधीक्षक ने एक शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध विट्ठलवाड़ी पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज की।

अधिकारी ने कहा कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?