लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 नियम तोड़ने पर बॉलीवुड अभिनेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई: बीएसमी

By भाषा | Updated: March 15, 2021 16:41 IST

Open in App

मुंबई, 15 मार्च बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने सोमवार को बताया कि उसने कोविड-19 दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में बॉलीवुड के एक अभिनेता के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बीएमसी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बावजूद, अभिनेता सार्वजनिक स्थानों पर गए और शूटिंग में हिस्सा लिया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इससे लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रसार होने का खतरा है। लिहाजा बीएमसी ने अभिनेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

नगर निकाय ने अभिनेता के नाम का खुलासा नहीं किया।

बीएमसी ने प्राथमिकी की प्रति के संग ट्वीट किया, “ शहर की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं! बीएमसी ने संक्रमित पाए जाने पर कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर बॉलीवुड के एक अभिनेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। नियम सभी पर समान रूप से लागू होते हैं और हम नागरिकों से आग्रह करते हैं कि वे सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और वायरस को हराने में शहर की मदद करें।”

बीएमसी ने अपनी विज्ञप्ति में बताया कि के- पश्चिम वार्ड के स्वास्थ्य अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 , 269, 270 तथा अन्य प्रावधानों में मामला दर्ज किया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि अभिनेता पृथक-वास में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी