मुंबई की मेयर के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर भाजपा नेता शेलार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
By भाषा | Updated: December 9, 2021 00:16 IST2021-12-09T00:16:00+5:302021-12-09T00:16:00+5:30

मुंबई की मेयर के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर भाजपा नेता शेलार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मुंबई, आठ दिसंबर मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर बुधवार रात भारतीय जनता पार्टी के विधायक आशीष शेलार के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिवसेना की नेता पेडनेकर ने दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव थाने में शेलार के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी।
उन्होंने बताया कि भाजपा नेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354(ए) (द्विअर्थी टिप्पणी करना) और 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्द या भाव-भंगिमा का इस्तेमाल करन) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच करेगी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।