लाइव न्यूज़ :

जब्त ओवरलोड ट्रक को जबरन ले जा रहे भाजपा नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: January 9, 2021 18:51 IST

Open in App

कौशांबी (उप्र) नौ जनवरी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में जांच के दौरान जब्त किये गये बालू से भरे ओवर लोड ट्रक को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री द्वारा जबरन ले जाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार देर रात प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री ओम प्रकाश का ओवर लोड ट्रक शुक्रवार को थाना क्षेत्र के ओसा चौराहे पर जांच के दौरान जिला खनन अधिकारी आरपी सिंह ने जब्त कर लिया था।

उन्होंने बताया कि जानकारी होने पर ओम प्रकाश अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और जब्त ट्रक को जबरन ले जाने का प्रयास करने लगे।

मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्काल मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी।

सूचना के बाद क्षेत्राधिकारी (मंझनपुर) डॉक्टर कृष्ण गोपाल सिंह मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे और किसी तरह मामले को शांत कराया।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने शनिवार को बताया, ''आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ कल देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। बालू भरा ओवर लोड जब्त ट्रक को पुलिस ने कब्ज़े में लेकर मंझनपुर कोतवाली में खड़ा करा दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल