लाइव न्यूज़ :

Bihar Ki Taja Khabar: लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णंदन प्रसाद वर्मा के निजी स्टाफ सहित 8 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: April 19, 2020 19:07 IST

मंत्री के निजी स्टाफ पिंटू यादव ने अपने पैतृक गांव में एक नया घर बनवाया था, जिसको लेकर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा दबाव डाल जाने पर उन्होंने 15 अप्रैल को मछली पार्टी का आयोजन किया था ।

Open in App
ठळक मुद्देजहानाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभात भूषण श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारियों सहित 8 लोगों के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज हुआ।आरोपियों पर आपदा अधिनियम तथा भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जहानाबाद: बिहार में जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना में शिक्षा मंत्री कृष्णंदन प्रसाद वर्मा के निजी स्टाफ पिंटू यादव सहित 8 के खिलाफ नामजद तथा 30 अन्य अज्ञात लोगों के विरूद्ध लॉकडाउन के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

मखदुमपुर थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने रविवार को बताया कि टहटा पुलिस चौकी प्रभारी बैरिस्टर पासवान के फर्द बयान पर मखदुमपुर थाने में पिंटू यादव और जहानाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभात भूषण श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारियों सहित 8 लोगों के खिलाफ नामजद जबकि 30 अन्य अज्ञात लोगों के विरूद्ध आपदा अधिनियम तथा भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पिंटू ने लॉकडाउन के दौरान गत 15 अप्रैल को मखदुमपुर प्रखंड के सुगांव में मछली पार्टी आयोजित की थी जिसमें आरोपी अधिकारियों के अलावा कई ग्रामीणों ने भाग लिया था। एक निजी चैनल द्वारा उक्त दावत को लेकर खबर चलाए जाने पर पुलिस अधीक्षक मनीष ने अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार को मामले की जांच की जिम्मेवारी सौंपी थी जिनकी जांच रिपोर्ट के बाद रविवार को मखदुमपुर थाने में उक्त प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

ऐसा कहा जाता है कि पिंटू यादव ने अपने पैतृक गांव में एक नया घर बनवाया था, जिसको लेकर आयोजन मार्च के पहले सप्ताह में ही मनाया जाना था और कुछ स्थानीय लोगों द्वारा दबाव डाल जाने पर उन्होंने 15 अप्रैल को मछली पार्टी का आयोजन किया था । शिक्षा मंत्री कृष्णंदन प्रसाद वर्मा ने कहा कि उन्हें उक्त आयोजन के बारे में पता चला है लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि पार्टी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया या नहीं।

यह जांच का विषय है जो चीजों को स्पष्ट करेगा। मखदुमपुर प्रखंड में राहत सामग्री वितरित करने के क्रम में जिले के कुछ अधिकारियों ने राहत सामग्री वितरित करने के लिए सुगांव का गाँव का दौरा किया था, जहाँ स्थानीय लोगों ने उनसे (अधिकारियों से) भोजन करने को कहा था।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos