लाइव न्यूज़ :

नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय के समाने धरना दे रहे 600 किसानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: December 2, 2021 12:41 IST

Open in App

नोएडा(उत्तर प्रदेश), दो दिसंबर अपनी विभिन्न मांगो को लेकर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे 600 किसानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई की गई है जिनमें से 41 को नामजद किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नोएडा सेक्टर- 20 थाना के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक रामचंदर ने शिकायत दर्ज कराई है कि 30 नवंबर को किसान नेता सुखबीर खलीफा, उदल सिंह, महेश, सुधीर चौहान, अंकित, ओमवीर, बिजेंदर, अतुल, सुरेंद्र, राजेंद्र, विपुल,सतपाल ,अरविंद, गौरव यादव, राहुल, सागर ,प्रेमचंद्र, सोनू, तेजपाल, पूनम, बबली शर्मा, सविता, अलका, विनोद यादव, सुनील चौहान, अतुल, अमित भाटी सहित 41 नामजद तथा 600 अज्ञात लोगों ने नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय का घेराव कर, धरना प्रदर्शन किया, तथा रास्ता अवरुद्ध किया।

उन्होंने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि 81 गांव के किसान अधिग्रहित जमीन की बढ़ी हुई दर से मुआवजा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर गत 93 दिनों से नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने विरोध में कार्यालय के सभी द्वारों पर मवेशी बांध दिए हैं।

इससे पूर्व भी नोएडा सेक्टर-20 तथा नोएडा सेक्टर- 39 में किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा तथा अन्य किसान नेताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं