लाइव न्यूज़ :

हजारों लोगों का राशन हड़पने के आरोप में 31 कोटेदारों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 31, 2018 00:46 IST

कोटेदारों ने एक आधार कार्ड के माध्यम से 200 से ज्यादा राशनकार्डों पर फर्जी तरीके से राशन निकाला है।

Open in App

नोएडा, 31 अगस्तः गौतम बुद्ध नगर जिले में खाद्य सुरक्षा योजना में सेंध लगाकर हजारों लोगों का राशन हड़पने के आरोप में 31 कोटेदारों के खिलाफ आज विभिन्न थानों में मामला दर्ज किया गया। अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि एक जनवरी 2018 से जिले में खाद्य सुरक्षा योजना लागू की गई है। कुछ लोगों ने धोखाधड़ी करके पात्रता सूची में तमाम ऐसे लोगों के नाम शामिल कर दिए जो योजना के हकदार नहीं थे। 

इस मामले में जिला प्रशासन ने सत्यापन अभियान चलाकर काफी लोगों को सूची से बाहर किया। इसके बावजूद भी कई अपात्र लोग इसमें शामिल हो गए। कुछ उपभोक्ताओं को जब राशन नहीं मिला, तो उन्होंने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की। 

उन्होंने बताया कि इस मामले की जिला अधिकारी द्वारा जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि कोटेदारों ने एक आधार कार्ड के माध्यम से 200 से ज्यादा राशनकार्डों पर फर्जी तरीके से राशन निकाला है। उनके खिलाफ आज मामला दर्ज कराया गया। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 20 में 20 कोटेदारों के खिलाफ, थाना दादरी में चार कोटेदारों के खिलाफ और थाना ग्रेटर नोएडा में सात कोटेदारों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह