लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में सपा विधायक अबू आजमी समेत 18 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: August 9, 2021 00:22 IST

Open in App

मुंबई, आठ अगस्त जन्मदिन के उत्सव के दौरान कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आसिम आजमी और उनकी पार्टी के 17 अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आजमी पर आरोप है कि उन्होंने उपनगरीय गोवंडी इलाके में कई स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं के साथ एकत्र होकर अपना जन्मदिन मनाने के दौरान कोरोना वायरस संबंधी नियमों का उल्लंघन किया। आजमी मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा सीट से विधायक हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘विधायक ने रविवार को शाम पांच बजे से साढ़े आठ बजे के बीच गोवंडी के शिवाजी नगर इलाके में विभिन्न स्थानों पर अपने पार्टी समर्थकों के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया। जन्मदिन के उत्सव के दौरान लोग कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए देखे गए। उनमें से कई लोगों ने मास्क भी नहीं पहना हुआ था।’’

इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने इन जगहों पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने सपा के एक कार्यकर्ता के पास से तलवार भी बरामद की।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और 269 के अलावा शस्त्र कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में अब तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे