लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक का सिर कलम करने वाले को इनाम देने की घोषणा के मामले में प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: January 25, 2019 02:49 IST

साधना सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी जिसके बाद यादव ने कथित तौर पर सोमवार को उनका सिर कलम करने वाले को 50 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।

Open in App

बसपा के पूर्व विधायक विजय यादव द्वारा कथित तौर पर भाजपा विधायक साधना सिंह का सिर कलम करने वाले को 50 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा करने के मामले में उनके खिलाफ गुरुवार को मुरादाबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना प्रभारी सुधीरपाल धामा ने दूरभाष पर पीटीआई-भाषा को बताया कि भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू कालरा की तहरीर पर बसपा के पूर्व विधायक विजय यादव के खिलाफ आइटी एक्ट समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

गौरतलब है कि साधना सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी जिसके बाद यादव ने कथित तौर पर सोमवार को उनका सिर कलम करने वाले को 50 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।

यादव के इस बयान के संबंध में बसपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह का कहना है कि इस बयान का संगठन से कोई लेना-देना नहीं है। ये उनका व्यक्तिगत बयान है।

विजय यादव का कहना है कि उन्होंने गुस्से में बयान दिया था। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है