लाइव न्यूज़ :

भड़काऊ बयानबाजी के आरोप में केंद्रीय मंत्री राजेन गोहेन सहित पांच अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

By भाषा | Updated: November 6, 2018 04:49 IST

पुलिस ने कहा कि एक्स-उल्फा यूनाइटेड प्लैटफॉर्म की बराक इकाई के महासचिव इनामुल हक लश्कर की ओर से सिलचर सदर पुलिस थाने में शिकायत दाखिल की गई थी।

Open in App

तिनसुकिया कांड के सिलसिले में असम में दो समुदायों में दरार पैदा करने के मकसद से भड़काऊ बयान देने के आरोप में पुलिस ने केंद्रीय मंत्री राजेन गोहेन, कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव और चार अन्य नेताओं के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की।

पुलिस ने कहा कि एक्स-उल्फा यूनाइटेड प्लैटफॉर्म की बराक इकाई के महासचिव इनामुल हक लश्कर की ओर से सिलचर सदर पुलिस थाने में शिकायत दाखिल की गई थी।

रेल राज्य मंत्री राजेन के अलावा भाजपा विधायक शिलादित्य देव, पार्टी के नेता प्रदीप दत्ता राय, कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव, पार्टी विधायक कामलख्या डे पुरकायस्थ और चंदन सरकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इन नेताओं के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी में किसी खास बयान का जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन आरोप है कि उन्होंने कई मौकों पर भड़काऊ बयान दिए।

गुरुवार शाम को असम के तिनसुकिया में धोला पुलिस थाने के तहत आने वाले खेरोनिबाड़ी गांव में पांच बंगाली भाषी लोगों की हत्या कर दी गई थी। इनमें तीन मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे।

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को इन हत्याओं के लिए कुछ लोगों एवं संगठनों के भड़काऊ बयानों को जिम्मेदार माना था। 

इससे पहले, असम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवव्रत सैकिया ने सोमवार को तिनसुकिया हत्याकांड की न्यायिक जांच कराने की मांग की। 

टॅग्स :असमभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों