लाइव न्यूज़ :

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल पर मिर्च से हमला करने वाले शख्स के खिलाफ FIR दर्ज

By स्वाति सिंह | Updated: November 21, 2018 11:58 IST

दिल्ली पुलिस ने आईपी एस्टेट थाने में शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने हालांकि कहा कि सचिवालय से उन्हें कोई औपचारिक शिकायत नहीं प्राप्त हुई है। 

Open in App

दिल्ली सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय के बाहर एक व्यक्ति ने मंगलवार को उन पर लाल मिर्च का पाउडर फेंका। दिल्ली पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और इस घटना के संबंध में देर आईपी एस्टेट थाने में एएफआई दर्ज की।

आम आदमी पार्टी (आप) ने इस हमले को 'राजनीति से प्रेरित' बताया और कहा कि मुख्यमंत्री पर हमले के लिए बीजेपी ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर साजिश रची।  आप ने आरोप लगाया कि केजरीवाल पर यह तीसरा हमला है । दिल्ली पुलिस ने घटना के संबंध में एक बयान जारी किया लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि व्यक्ति ने मिर्च पाउडर फेंका है अथवा नहीं। बयान में कहा गया कि व्यक्ति अनिल कुमार शर्मा के पास एक पाउच था जिसमें मिर्च पाउडर जैसा कुछ था। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि देर रात दिल्ली पुलिस ने आईपी एस्टेट थाने में शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने हालांकि कहा कि सचिवालय से उन्हें कोई औपचारिक शिकायत नहीं प्राप्त हुई है। 

उन्होंने बताया कि शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच से पता चला है कि आरोपी अस्थिर है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा की ‘‘ओछी चाल’’ के आगे उनकी पार्टी नहीं झुकेगी।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है