लाइव न्यूज़ :

ट्रस्ट का 7.7 करोड़ रुपये का मुआवजा गबन करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

By भाषा | Updated: August 14, 2021 21:45 IST

Open in App

पुणे, 14 अगस्त पुणे शहर की पुलिस ने स्वयं को एक मुस्लिम धार्मिक न्यास का पदाधिकारी बताकर महाराष्ट्र सरकार द्वारा ट्रस्ट की जमीन के अधिग्रहण के बदले दिये गए 7.76 करोड़ रुपये गबन करने के आरोप में दो लोगों को खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि क्षेत्रीय वक्फ अधिकारी खुसरो खान की शिकायत पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

शिकायत के अनुसार यरवडा इलाके के दो निवासियों ने स्वयं को (वक्फ बोर्ड के साथ पंजीकृत) तबूत इनाम बंदोबस्ती न्यास का क्रमश: अध्यक्ष और सचिव बताकर भूमि अधिग्रहण के बदले दिये जाने वाले मुआवजे पर दावा जताया।

बुंदगार्डन थाने के सब-इंस्पेक्टर तुकाराम फड ने बताया कि आरोपियों ने वक्फ बोर्ड की एनओसी सहित जाली दस्तावेज जमा किए और 7,76,98,250 रुपये के डिमांड ड्राफ्ट पर दावा किया, जो एक निजी खाते में जमा किया गया।

राज्य सरकार ने मुलशी में स्थित न्यासके स्वामित्व वाली भूमि का एक हिस्सा राजीव गांधी प्रौद्योगिकी पार्क चतुर्थ चरण के लिए अधिग्रहित किया गया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब न्यास मुआवजा पाने में विफल रहा, तो उसने वक्फ बोर्ड से संपर्क किया, जिसके बाद हेराफेरी का पता चला।

इस बीच, राज्य के अल्पसंख्यक विकास मंत्री नवाब मलिक ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार वक्फ बोर्ड में पंजीकृत संस्थानों में इस तरह की धोखाधड़ी और कदाचार को रोकने के लिए कड़े कदम उठाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग