लाइव न्यूज़ :

तबलीगी जमात के बाद विदेशियों को घरों में ठहराने वालों के खिलाफ प्राथमिकी, पुलिस ने अदालत को बताया

By भाषा | Updated: February 16, 2021 21:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 फरवरी पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि पिछले साल यहां तबलीगी जमात के कार्यक्रम में आए विदेशियों को दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर अपने घरों में ठहराने वालों के नाम आरोपियों के तौर पर कार्यक्रम के सिलसिले में दर्ज प्राथमिकी में शामिल किये गए थे।

दो भारतीय नागरिकों की तरफ से दायर दो याचिकाओं के जवाब में दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर स्थिति रिपोर्ट में दिल्ली पुलिस ने यह बात कही है। इन दोनों याचिकाकर्ताओं ने निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए चार विदेशियों को अपने यहां ठहराया था। याचिकाकर्ताओं ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने की मांग की है।

न्यायमूर्ति सुरेश कैत ने दोनों भारतीयों – फिरोज सिद्दकी और रिजवान- की याचिकाओं को आगे की सुनवाई के लिये आठ मार्च को सूचीबद्ध किया है जब ऐसी ही छह अन्य याचिकाओं पर अदालत द्वारा सुनवाई की जाएगी जिनमें कार्यक्रम के सिलसिले में दर्ज प्राथमिकी को रद्द किये जाने का अनुरोध किया गया है।

अदालत ने अधिवक्ता आशिमा मंडला और मंदाकिनी सिंह के जरिये दायर छह याचिकाओं में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर नई स्थिति रिपोर्ट देने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!