लाइव न्यूज़ :

जबरन वसूली के आरोप में परमबीर सिंह, पांच अन्य पुलिसकर्मियों के विरूद्ध प्राथमिकी

By भाषा | Updated: July 22, 2021 14:15 IST

Open in App

मुंबई, 22 जुलाई मुंबई पुलिस ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी परमबीर सिंह, पांच अन्य पुलिसकर्मियों तथा दो अन्य लोगों के विरूद्ध एक बिल्डर से उसके खिलाफ मामले को वापस लेने के एवज में 15 करोड़ रूपये की कथित रूप से मांग किए जाने के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बिल्डर की शिकायत के आधार पर दक्षिणी मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने में यह मामला दर्ज किया है। उन्होंने इस मामले का अधिक विवरण नहीं दिया। इस मामले में जिन अन्य पांच पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया गया है, उनमें पुलिस उपायुक्त (अपराध) अकबर पठान, निरीक्षक श्रीकांक शिंदे, आशा कोरके, नंदकुमार गोपाले एवं संजय पाटिल शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में बिल्डर के दो साझेदारों सुनील जैन एवं संजय पूर्णिमा को मामले में गिरफ्तार किया गया है।

शिकायत के अनुसार जैन और पूर्णिमा ने पुलिस अधिकारियों के साथ साठगांठ कर बिल्डर के खिलाफ कुछ मामलों को वापस लेने की एवज में उससे 15 करोड़ रूपये की मांग की थी।

अधिकारी ने बताया कि बिल्डर ने अपनी शिकायत में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त तथा अन्य का नाम लिया है।

यह मामला भारतीय दंड विधान की धारा 387,388,389 (सभी जबरन धन वसूली से संबंधित), 420 (धोखाधड़ी), 120 बी (आपराधिक षड्यंत्र), 403 (संपत्ति का गलत उपयोग), 409 (लोकसेवक द्वारा विश्वास का आपराधिक हनन) तथा अन्य सुसंगत धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के समीप विस्फोटकों से लदा वाहन मिलने के मामले में निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाझे की गिरफ्तारी के बाद इस साल मार्च में सिंह को मुंबई पुलिस के शीर्ष पद से हटा कर महानिदेशक होमगार्ड बना दिया गया था।

सिंह अनुसूचित जाति एवं जनजाति (उत्पीड़न से निवारण) अधिनियम के तहत भी एक मामले का सामना कर रहे हैं। यह मामला पुलिस निरीक्षक अकोला के बी आर घडगे कि शिकायत पर इस साल अप्रैल में दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन