लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 नियमों के उल्लंघन के लिए गुजरात में क्रिसमस कार्यक्रम के आयोजक के खिलाफ प्राथमिकी

By भाषा | Updated: December 26, 2021 17:00 IST

Open in App

सूरत, 26 दिसंबर गुजरात में कोविड-19 दिशानिर्देशों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए क्रिसमस के मौके पर एक पार्टी के आयोजक और दो अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पुलिस को एक वीडियो मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई, जिसमें कथित तौर पर शहर के उमरा इलाके में एक भूखंड (खुली जगह) पर आयोजित एक डीजे पार्टी में कई पुरुष, महिलाएं और बच्चे संगीत पर झूमते हुए दिख रहे हैं।

उमरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, “आयोजकों ने प्रदर्शनी लगाने के लिए अधिकारियों से अनुमति मांगी थी, जिसे मंजूर कर लिया गया। लेकिन, वे सामाजिक दूरी और अन्य मानदंडों से संबंधित कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते पाए गए। उमरा पुलिस के संज्ञान में वीडियो आने के बाद कार्यक्रम के आयोजक समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।”

अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजक विपुल जोशी और दो अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) और महामारी रोग अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर आगे की जांच जारी है।

सूरत में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के अब तक दो मामले सामने आए हैं। शनिवार को, शहर में कोविड-19 के 20 मामले आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,12,045 हो गए।

ओमीक्रोन की चिंता और कोरोना वायरस के नये मामलों में वृद्धि के बीच, गुजरात सरकार ने आठ शहरों - अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, जूनागढ़, जामनगर, भावनगर और गांधीनगर में रात के कर्फ्यू की अवधि शनिवार से दो घंटे बढ़ा दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे