लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मुंबई के रेस्त्रां के खिलाफ प्राथमिकी

By भाषा | Updated: March 18, 2021 11:34 IST

Open in App

मुंबई, 18 मार्च पुलिस ने कोविड-19 से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मुंबई के एक मशहूर रेस्त्रां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि नगर निकाय की एक टीम ने बुधवार की रात को ब्रीच कैंडी इलाके में स्थित ऑबर-गिन प्लेट्स एंड पॉर्स रेस्त्रां पर छापा मारा और मास्क न पहनने के लिए वहां मौजूद 245 लोगों से जुर्माने के तौर पर 19,400 रुपये एकत्रित किए।

बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि रेस्त्रां में तय सीमा से अधिक लोग मौजूद थे और न उन्होंने मास्क पहन रखा था और न ही सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया था।

बीएमसी की शिकायत पर पुलिस ने रेस्त्रां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

नगर निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीएमसी के डी-वार्ड ने कोविड-19 संबंधित नियमों के उल्लंघन के लिए रेस्त्रां को बंद भी कर दिया है।

महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को एक अधिसूचना में कहा कि राज्य में स्वास्थ्य एवं अनिवार्य सेवा के अलावा सिनेमा हॉल, होटल, रेस्त्रां और कार्यालय 31 मार्च तक 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा