लाइव न्यूज़ :

पटना एम्स में डॉक्टरों पर हमले को लेकर कन्हैया कुमार के खिलाफ FIR दर्ज

By भाषा | Updated: October 16, 2018 03:14 IST

फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष मोहम्मद कैसर आलम ने बताया कि पटना एम्स चिकित्सक संघ द्वारा दर्ज करायी गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि कन्हैया रविवार रात्रि अपने 100 अन्य समर्थकों के साथ उक्त अस्पताल में भर्ती अपने एक पुराने सहयोगी से मिलने पहुंचे।

Open in App

जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ पटना स्थित एम्स में एक जूनियर डॉक्टर और एक सुरक्षा गार्ड पर हमले के आरोप में सोमवार को फुलवारीशरीफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद सहित अन्य दलों ने इस घटना की निंदा की है।

फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष मोहम्मद कैसर आलम ने बताया कि पटना एम्स चिकित्सक संघ द्वारा दर्ज करायी गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि कन्हैया रविवार रात्रि अपने 100 अन्य समर्थकों के साथ उक्त अस्पताल में भर्ती अपने एक पुराने सहयोगी से मिलने पहुंचे। इतने लोगों को लेकर भीतर जाने से रोके जाने पर उन्होंने एक इंटर्न डाक्टर और एक सुरक्षा गार्ड की पिटाई कर दी।

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि कन्हैया और उनके समर्थकों ने डॉक्टर का मोबाइल फोन भी छीन लिया। इस वारदात को लेकर नाराज डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई और कन्हैया के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कन्हैया द्वारा कथित तौर पर मारपीट किये जाने की निंदा करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि कन्हैया का यह आचरण न सिर्फ निंदनीय है बल्कि गुंडागर्दी की पराकाष्ठा है।

पांडेय ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि कन्हैया प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के इशारे पर राज्य में माहौल खराब कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार उनसे सख्ती से निपटेगी।

उन्होंने कहा कि कन्हैया की इस हरकत से न सिर्फ एम्स की व्यवस्था पर असर पड़ा है बल्कि डाक्टरों में भी रोष है। पांडेय ने कहा कि कन्हैया राज्य में नेता के तौर पर प्रोजेक्ट होने का असफल प्रयास कर रहे हैं। विपक्ष ऐसी मानसिकता वाले लोगों को बतौर बिहार से चुनाव लड़ाने की फिराक में है, लेकिन राज्य की जनता ऐसे लोगों को जगह देने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था को बिगाड़ने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि जैसे ही कन्हैया को कल घटना के समय पता चला कि पुलिस आने वाली है तो वह वहां से भाग निकले, नहीं तो वह कल ही गिरफ्तार कर लिए जाते।

पांडेय ने कहा कि कन्हैया जिन्हें अपने साथ एम्स लेकर गए थे उनका नाम-पता भी कन्हैया को बताना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में सुशासन का राज है, लेकिन कन्हैया जैसे तथाकथित नेता अस्पताल में उपद्रव फैलाकर विधि-व्यवस्था में खलल डाल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के लिए जेल ही एकमात्र जगह है, जहां वे अपनी गलती का पश्चाताप कर सकें। सरकार एम्स में हुई इस घटना को लेकर गंभीर है और ऐसे उद्दंड लोगों से निपटने में सक्षम है।

टॅग्स :कन्हैया कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया