लाइव न्यूज़ :

सिखों के संबंध में 'अपमानजनक' टिप्पणी को लेकर कंगना के खिलाफ मुंबई में प्राथमिकी

By भाषा | Updated: November 23, 2021 20:21 IST

Open in App

मुंबई, 23 नवंबर पुलिस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में सिख समुदाय के संबंध में कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मंगलवार को एक प्राथमिकी दर्ज की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) द्वारा कंगना के खिलाफ शिकायत सौंपे जाने के एक दिन बाद उपनगरीय खार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी।

अधिकारी ने बताया कि रनौत (34) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए (जानबूझकर किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को आहत करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे जांच की जारी है। उन्होंने कहा कि मामले में शिकायतकर्ता मुंबई के एक व्यवसायी अमरजीत सिंह संधू हैं। संधू डीएसजीएमसी के उस प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे जिसने सोमवार को शिकायत सौंपी थी।

संधू ने एक बयान में कंगना पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में उनके समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया।

शिकायत सौंपने के बाद, डीएसजीएमसी प्रतिनिधिमंडल ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल एवं मुंबई पुलिस के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की और कंगना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू