फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा पर हुआ FIR,राष्‍ट्रपति पद की NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ की थी अभद्र टिप्पणी, मांगी माफी

By अनिल शर्मा | Updated: June 28, 2022 11:19 IST2022-06-28T11:10:29+5:302022-06-28T11:19:10+5:30

शिकायतकर्ता मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मुर्मू के उम्मीदवार बनने के बाद यह ​टिप्पणी समाज पर बुरा असर डालने वाली है। यह सिर्फ उन पर नहीं बल्कि सभी महिलाओं का अनादर करने वाली पोस्ट है।

FIR against filmmaker Ram Gopal Varma made indecent remarks against NDA candidate Draupadi Murmu | फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा पर हुआ FIR,राष्‍ट्रपति पद की NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ की थी अभद्र टिप्पणी, मांगी माफी

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा पर हुआ FIR,राष्‍ट्रपति पद की NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ की थी अभद्र टिप्पणी, मांगी माफी

Highlightsद्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा के बाद रोम गोपाल वर्मा ने अमर्यादित ट्वीट किया था22 जून को एक ट्वीट में राम गोपाल वर्मा ने कहा था, अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? और कौरव कौन?

लखनऊः एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने को लेकर लखनऊ में पुलिस ने फिल्‍म निर्देशक एवं निर्माता राम गोपाल वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लखनऊ के पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ एक ट्वीट में अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में राम गोपाल वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामला रविवार को हजरतगंज थाने में संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। फिल्ममेकर के खिलाफ मनोज कुमार सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मुर्मू के उम्मीदवार बनने के बाद यह ​टिप्पणी समाज पर बुरा असर डालने वाली है। यह सिर्फ उन पर नहीं बल्कि सभी महिलाओं का अनादर करने वाली पोस्ट है। यह आम जनमानस पर बुरा असर डालने वाला है। ऐसे में फिल्म निर्माता पर कार्रवाई होनी चाहिए।

22 जून को एक ट्वीट में राम गोपाल वर्मा ने कहा था, "अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि कौरव कौन हैं?" हालांकि ट्वीट को लेकर ट्रोल होने के बाद फिल्ममेकर ने माफी भी मांगी थी। अपना रुख स्पष्ट करते हुए वर्मा ने 24 जून को एक ट्वीट में सफाई देते हुए लिखा, ‘‘मेरा इरादा किसी की भावनाओं को आहत करने का बिल्कुल नहीं था। महाभारत में द्रौपदी मेरा पसंदीदा चरित्र हैं और नाम में समानता होने की वजह से अपनी अभिव्यक्ति में महाभारत के पात्रों को याद किया।’’

फिल्ममेकर ने 25 जून को भी ट्वीट किए और कहा कि ‘‘सम्मानित द्रौपदी के राष्ट्रपति होने पर पांडव और कौरव दोनों अपनी लड़ाई भूल जाएंगे और एकसाथ उनकी पूजा करेंगे और फिर नये भारत में महाभारत फिर से लिखा जाएगा और दुनिया को इस पर गर्व होगा।’’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने दावा किया, ‘‘मुझे कोई संदेह नहीं है कि वह पूरी दुनिया में अब तक की सबसे महान राष्ट्रपति होंगी। धन्‍यवाद भाजपा।’’ 

Web Title: FIR against filmmaker Ram Gopal Varma made indecent remarks against NDA candidate Draupadi Murmu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे