लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार उजागर करने पर मप्र में आठ पत्रकारों के खिलाफ प्राथमिकी : माकपा

By भाषा | Updated: June 14, 2021 19:59 IST

Open in App

भोपाल, 14 जून माकपा ने सोमवार को कहा कि भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकारों के खिलाफ मामले दर्ज कराकर मध्य प्रदेश सरकार तानाशाहीपूर्ण रवैया अपना रही है।

पार्टी के प्रदेश सचिव जसविंदर सिंह ने कहा कि प्रशासनिक भ्रष्टाचार या सरकार के खिलाफ सच्ची खबरों को जनता के सामने लाने पर पिछले दो माह में प्रदेश में आठ पत्रकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।

सिंह ने कहा कि मीडिया पर इतना बड़ा हमला आपातकाल के बाद पहली बार देखने को मिला है।

पत्रकारों के खिलाफ दर्ज घटनाओं की जानकारी देते हुए माकपा नेता ने कहा कि 19 अप्रैल को खंडवा जिलाधिकारी ने एक स्थानीय दैनिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई, क्योंकि अखबार ने खबर में ऑक्सीजन और बिस्तरों की कमी व मरीजों की बदहाली का उल्लेख किया था। इसके दस दिन बाद 29 अप्रैल को गुना में इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई क्योंकि उन्होंने अपने कार्यक्रम में मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की आलोचना की थी। इसी दिन अशोकनगर में टीवी पत्रकार समीर द्विवेदी पर कोविड-19 से संबंधित खबर चलाने के आरोप में सिविल सर्जन की ओर से प्राथिमकी दर्ज कराई गई।

सिंह ने कहा कि इसके बाद पत्रकार तनवीर वारसी के खिलाफ राजगढ़ में, राजेश चौरसिया के खिलाफ छतरपुर, महफूज खान के खिलाफ शहडोल और शुभम श्रीवास्तव के खिलाफ सागर में प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि हाल ही में 12 जून को सागर में पत्रकार पंकज सोनी पर घोटाले की खबर चलाने के आरोप में शासकीय इंजीनियर की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

माकपा ने बयान में सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों का सामूहिक रूप से सरकार की इस तरह की कार्रवाई का विरोध करने का आह्वान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह