लाइव न्यूज़ :

चिकित्सकों की ‘मानहानि’ पर हास्य कलाकार सुनील पाल के खिलाफ प्राथमिकी

By भाषा | Updated: May 6, 2021 00:14 IST

Open in App

मुंबई, पांच मई हास्य कलाकार सुनील पाल पर कोविड-19 प्रबंधन और मरीजों की देखभाल में लगे चिकित्सकों के खिलाफ मानहानिकारक टिप्पणी को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ऑफ मेडिकल कन्सलटेंट्स की प्रमुख डॉ. सुष्मिता भटनागर की शिकायत के आधार पर अंधेरी पुलिस ने मंगलवार को पाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

शिकायत के मुताबिक, पाल ने एक मनोरंजन चैनल पर एक शो के दौरान चिकित्सकों के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की।

पुलिस को दिये अपने बयान में डॉ. भटनागर ने कहा कि पिछले महीने उन्हें सोशल मीडिया पर एक वीडियो दिखा जिसमें पाल चिकित्सकों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते दिख रहे हैं।

डॉ. भटनागर ने पाल पर अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया।

वीडियो में पाल कह रहे हैं, “डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं, लेकिन 90 प्रतिशत डॉक्टरों ने बुरा स्वरूप ले लिया है और वे ढोंगी होते हैं। गरीब लोगों को कोविड के नाम पर पूरे दिन डराया जा रहा है, उन्हें यह कह कर अपमानित और प्रताड़ित किया जा रहा है कि कोई बिस्तर, प्लाज्मा, दवा नहीं है, ये नहीं है वो नहीं है।”

अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

क्रिकेट16 गेंद… और तूफान! हार्दिक पांड्या ने SA के खिलाफ मचा दिया कोहराम

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटIND vs SA, 5th T20I: तिलक वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाई 6वीं फिफ्टी, 42 गेंदों में खेली 73 रनों की पारी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच

भारतNagpur Solar Plant: पानी की टंकी गिरने से 6 लोगों की मौत