लाइव न्यूज़ :

आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा पर केस दर्ज, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर पलायन कर रहे लोगों को पिटवाने का लगाया था आरोप

By रजनीश | Updated: March 29, 2020 12:29 IST

सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत पटेल ने राघव चड्ढा के खिलाफ नोएडा पुलिस को तहरीर दी थी। प्रशांत ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया, 'राघव चड्ढा के ट्वीट से प्रदेश में ऐसे समय कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती है, जब पूरा देश कोरोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रहा है।'

Open in App
ठळक मुद्देआप विधायक राघव चड्ढा ने शनिवार को ट्वीट आरोप लगाया था कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली से पलायन करके यूपी जा रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पिटवा रहे हैं।प्रशांत की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने राघव चड्ढा के खिलाफ आईपीसी 500, 505 (2) और आईटी ऐक्ट की धारा 66 के तहत केस दर्ज किया गया है।

दिल्ली के राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी विधायक राघव चड्ढा पर केस दर्ज किया गया है। राघव पर केस उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक ट्वीट करने दर्ज किया गया है। नोएडा पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी और आईटी ऐक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। 

आप विधायक राघव चड्ढा ने शनिवार को ट्वीट कर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाया था कि योगी आदित्यनाथ दिल्ली से पलायन करके यूपी जा रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पिटवा रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'योगी जी बोल रहे हैं कि तुम लोग (मजदूर) दिल्ली क्यों गए थे? अब तुम लोगों को कभी दिल्ली नहीं जाने दिया जाएगा।' 

सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत पटेल ने राघव चड्ढा के खिलाफ नोएडा पुलिस को तहरीर दी थी। प्रशांत ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया, 'राघव चड्ढा के ट्वीट से प्रदेश में ऐसे समय कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती है, जब पूरा देश कोरोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रहा है।' 

प्रशांत की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने राघव चड्ढा के खिलाफ आईपीसी 500, 505 (2) और आईटी ऐक्ट की धारा 66 के तहत केस दर्ज किया गया है। हालांकि राघव चड्ढा ने बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। 

टॅग्स :राघव चड्ढायोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं