लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर ‘फर्जी’ वीडियो डालने के आरोप में आप नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी

By भाषा | Updated: November 9, 2020 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवम्बर दिल्ली भाजपा के महासचिव कुलजीत चहल की उस शिकायत पर पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है जिसमें आप नेताओं पर सोशल मीडिया पर एक ‘‘फर्जी’’ समाचार वीडियो क्लिप डालने का आरोप लगाया गया है। इसमें दावा किया गया है कि भाजपा द्वारा शासित नगर निगमों में भ्रष्टाचार है।

आम आदमी पार्टी (आप) से इस संबंध में तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

चहल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पुलिस इस ‘‘फर्जी’’ वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने के पीछे आप नेताओं की भूमिका की जांच कर रही है। इस वीडियो में आरोप लगाया गया है कि भारतीय जनता पार्टी के पार्षद भ्रष्टाचार और 1,400 करोड़ रुपये के गबन में शामिल हैं।

भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत नॉर्थ एवेन्यू पुलिस थाने में शनिवार को मामला दर्ज किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘भाजपा नेता कुलजीत चहल ने एक फर्जी वीडियो के बारे में एक शिकायत की है। इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।’’

चहल ने अपनी शिकायत में आप नेता दुर्गेश पाठक और उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) में पार्टी के नेता प्रतिपक्ष विकास गोयल के नाम लेते हुए एक नवम्बर को कहा था कि उन्होंने भाजपा पार्षदों के खिलाफ ‘‘भ्रष्टाचार और गबन’’ के आधारहीन आरोप लगाये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित