भाजपा सांसद मनोज तिवारी, निशिकांत दुबे समेत 9 लोगों पर FIR, जानें क्या है मामला

By अनिल शर्मा | Published: September 3, 2022 10:46 AM2022-09-03T10:46:05+5:302022-09-03T10:51:00+5:30

31 अगस्त को गोड्डा से लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे, उनके बेटे कनिष्क कांत दुबे, माहिकांत दुबे, मुकेश पाठक, देवता पांडेय, पिंटू तिवारी, सांसद मनोज तिवारी समेत 9 लोग चार्टर्ड विमान से देवघर गए थे।

FIR against 9 people including bjp MP Manoj Tiwari Nishikant Dubey know what is the matter | भाजपा सांसद मनोज तिवारी, निशिकांत दुबे समेत 9 लोगों पर FIR, जानें क्या है मामला

भाजपा सांसद मनोज तिवारी, निशिकांत दुबे समेत 9 लोगों पर FIR, जानें क्या है मामला

Highlightsभाजपा नेताओं पर जबरन एटीसी रूम में प्रवेश करने का आरोप है।31 अगस्त को सांसद मनोज तिवारी समेत 9 लोग चार्टर्ड विमान से देवघर गए थे।

देवघरः गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी समेत 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला झारखंड के देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा चूक का है। सभी पर देवघर एयरपोर्ट के एटीसी में जबरन प्रवेश करने और अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर जबरन एटीसी क्लीयरेंस लेने का आरोप लगा है। एयरपोर्ट के डीएसपी सुमन आनन की शिकायत पर कुंडा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज हुई है।

एफआईआर के मुताबिक, 31 अगस्त को गोड्डा से लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे, उनके बेटे कनिष्क कांत दुबे, माहिकांत दुबे, मुकेश पाठक, देवता पांडेय, पिंटू तिवारी, सांसद मनोज तिवारी समेत 9 लोग चार्टर्ड विमान से देवघर आए थे। वहीं वापसी के दौरान वे जबरन एटीसी रूम में घुस गए। 

उनपर आरोप है कि एयरपोर्ट के एटीसी में अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर जबरन एटीसी क्लीयरेंस लेकर प्रवेश किया। इन सभी के अलावा एयरपोर्ट के निदेशक संदीप ढींगरा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। संदीप ढिंगरा पर आरोप है कि उन्होंने अपने कर्त्वय के प्रति लापरवाही की व यात्रियों को अप्रत्यक्ष रूप से एटीसी में रूम में प्रवेश करने का समर्थन किया।

देवघर एयरपोर्ट में नाइट टेक ऑफ या लैंडिंग की सुविधा नहीं है। शिकायत के मुताबिक, नाइट ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध न होने के बावजूद एटीसी क्लीयरेंस के लिए दबाव बनाया।

Web Title: FIR against 9 people including bjp MP Manoj Tiwari Nishikant Dubey know what is the matter

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे